Sunday, 18 November 2012

ममता बांधें .


===========
धूल उडाती ,
गायें घर को लौटी,
ममता बांधें .
****************
भरी घास में ,
शेर पसर जाता,
बकरी मारी .
****************
नीला नभ है ,
श्येन ऊपर-ऊपर,
चिड़िया काँपे .
****************
कई दिनों से ,
नभ में चन्दा आया ,
थी पडौसन .
****************
हवा चली तो ,
स्वर बंसी बहता ,
थी विरहिण .
****************













Saturday, 17 November 2012

रोया था नभ .


***************
ओस की बूंदे ,
पूरी रात गिरी थी ,
रोया था नभ .
***************
नभ गरजा ,
धरती हिलती है,
मांगे हिसाब .
***************
हवा चली है ,
खिड़की हिलती है,
होगा मन का .
***************
लाल नभ से,
सरोवर भी लाल ,
तू क्यों न लाल .
***************
दायें से बाएं,
उड़ गया परिंदा,
तू ना बदला .
***************

Monday, 12 November 2012

सर्वस्व तुम पर छिड़क दूंगा


 अंधकारा में कौन बैठा ,
          सुबकता है
     ज़रा मेरे पास आओ ,
आलोक तुम पर छिड़क दूंगा.

जानता हूँ बहुत सारे घाव तेरे .
मानता हूँ बहुत सारे  दर्द  तेरे.
      दर्द ढोता कौन बैठा ,
            सुबकता है,
      ज़रा मेरे पास आओ.
कोमल हृदय में तेरी जगह है.
नेहघट तुम पर छिड़क दूंगा .

देखता हूँ बहुत तेरी है घुटन .
लेखता हूँ बहुत तेरी है टुटन.
    छटपटाता कौन बैठा ,
            सुबकता है,
     ज़रा मेरे पास आओ.
मेरी साधना में आराध्य सा तू.
प्राणघट तुम पर छिड़क दूंगा .

सुन रहा हूँ सांसों के सरगम तेरे.
सुन रहा हूँ आहों के  नर्तन  तेरे .
     व्यथित होता कौन बैठा,
              सुबकता है,
       ज़रा मेरे पास आओ.
अब अकेला तू नहीं है मान ले .
सर्वस्व  तुम पर छिड़क दूंगा

आज के हाईकू- लड़ते योद्धा.


********************

काली रातों में,
झिलमिलाते दीप,
लड़ते योद्धा.

********************

बिखरी गई ,
आँगन में किरणें,
बनी रंगोली.

********************

स्वर्ण आभ से ,
झिलमिल धरती,
वधू सजी है.

********************

नन्हें दीपक,
झिलमिल अवली,
नक्षत्र सजे.

********************

काला पन्ना,
खचित स्वर्ण रेख,
बनी दिवाली.

********************

Sunday, 11 November 2012

आज के हाइकू -हुई दिवाली .


आज के हाइकू -
==========
*******************
शक्ति केआगे
हार गये असुर ,
हुई दिवाली
*******************
शस्य श्यामला ,
धानी चूनर धारी,
हुई दिवाली.
*******************
राम जीत के ,
जब घर पहुंचे ,
हुई दिवाली .
*******************
रोग-शोक से ,
जब धरा मुक्त थी,
हुई दिवाली.
*******************
मिल के रोके,
शोषण के पहिये,
हुई दिवाली.
*******************
बंधन तोड़,
रचा नव सृजन,
हुई दिवाली.
*******************
गलबहियां,
हर हाथ ने बांधी,
हुई दिवाली.
*******************

Saturday, 10 November 2012

आज के हाइकू - शुभ दिवाली .



**********************
झिलमिलाती ,
वह दीप शिखा सी,
हुई दिवाली .
**********************
वह मुस्काई ,
काली रातें बदली ,
सजी दिवाली .
**********************
फूलझड़ी सी ,
जब साडी दमकी,
कही दिवाली .
**********************
लिए थाल में ,
ले दिवले चलती ,
चली दिवाली.
**********************
ऊपर नीचे,
वो दिवले धरती ,
कहे दिवाली .
**********************
सब से मिल,
मीठे मुंह से बोले,
शुभ दिवाली.
**********************
देहरी-द्वारे,
घर-आँगन चाहे ,
पूर दिवाली .
**********************

Friday, 9 November 2012

आज के हाइकू -प्यार बड़ा था.




*******************
वह नम्र था ,
दुहरा लगता था ,
कद बड़ा था .
*******************
अपना कौर ,
साथ वाले को देता ,
संत बड़ा था .
*******************
बोझ पिता का ,
हँस कर ढोता था,
बेटा बड़ा था.
*******************
बिन सोचे ही,
तज गया वो प्राण,
प्यार बड़ा था.
*******************
सब छोटे थे ,
भूख-प्यास व नींद,
लक्ष्य बड़ा था.
*******************
सबसे लड़ा ,
परवाह नहीं की ,
यार बड़ा था.
*******************
टिका दी पीठ,
आश्रय जो मिला था,
पथ बड़ा था.
*******************
थम गए पाँव ,
देख कर मंजर ,
दर्द बड़ा था.
*******************

संवेदना तो मर गयी है

एक आंसू गिर गया था , एक घायल की तरह . तुम को दुखी होना नहीं , एक अपने की तरह . आँख का मेरा खटकना , पहले भी होता रहा . तेरा बदलना चुभ र...