Monday, 6 April 2015

ठिकाने को मत ठोकर मार

ठिकाने को मत ठोकर मार I
अंदर जमें पत्थर को मार II

तुझे उठाने वाला सम्मुख I
उसको तू ना धक्का मार II

मुर्गे से कब दुनिया जागी I
जली लो पर फूंक न मार II

धरती पर आँसू बहते हैं I
ऊँचे नभ चढ़े पंख न मार II

जालिम किस्सों से डर फैला I
गुडिया जैसी दुनिया न मार II

धर्म-कर्म पर संशय भारी I
हो कर अंधला हाथ न मार II

अक्ल का अंधा देश बेचता I
पैरों पर कुल्हाड़ी न मार II

डोला करती नित ही तकडी I
मन-मंदिर के ईश ना मार II
इच्छाएं तो नगरवधू सी I
इनके पीछे रूह ना मार II
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द (राज)

सिक्के का हर पहलू तेरा

सिक्के का हर पहलू तेरा I
पर चांदी का सिक्का मेरा II
तकड़ी तेरी बिल्ला तेरा I
पर रोटी का टुकड़ा मेरा II
सोना-चांदी सब ही तेरा I
काली स्याही कागज़ मेरा II
सुविधा तेरी साधन तेरा I
ऊँचा-नीचा है पथ मेरा II
चीख तेरी व भोंपू तेरा I
नहीं भटकता रिश्ता मेरा II
ढोलक तेरी नर्तन तेरा I
ना रीझूं तो ये मन मेरा II
मस्जिद तेरी मंदिर तेरा I
सीधा-सादा शबद है मेरा II
ताकत तेरी डंडा तेरा I
मैं बोलूँगा ये मुँह मेरा II
भीड़ तेरी व नारा तेरा I
क्या करना है चिंतन मेरा II
सत्ता तेरी पद भी तेरा I
इन पर भारी है मत मेरा II
फांदी तेरी चारा तेरा I
मैं काटूं ये नश्तर मेरा II
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द (राज) 

खडा मैं भी हूँ और तू भी है

खडा मैं भी हूँ और तू भी है।
तंग मैं भी हूँ और तू भी है।

हमीं से लिपट गया है धुंआ।
आग मैं भी हूँ और तू भी है।

अन्दर बाहर जले तो यूं जले।
राख मैं भी हूँ और तू भी है।

समझ में आया होगा सफर।
साथ मैं भी हूँ और तू भी है।

वे हाथ झटक के चल दिए।
भार मैं भी हूँ और तू भी है।

प्यादों के बीच प्यादे ही रहे।
चाल मैं भी हूँ और तू भी है।

वक्त को देख और ज़रा संभल ।
तीर मैं भी हूँ और तू भी है।

कभी तो होगा लोहा गर्म।
चोट मैं भी हूँ और तू भी है।
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द. (राज.)


निर्मम बंटवारे को

सजा दिया है मैनें झूला 
निस्संदेह चले आना 
मन चाहे जितना भी तुम 
मेरी नर्म भुजा में तुम
किंचित झूल लेना ऐसे कि 
थका-थका तेरा तन झूले 
भरा-भरा मेरा मन झूले 
इतने झोंके मृदुल पवन के 
तन को छूने देना तुम 
अन्दर मन तक वो जाए,
जैसे तपे हुए दिवस में
या भट्टी के लगे ताप में 
हम अन्दर-बाहर भरना चाहे 
शीतल-आर्द्र पवन के झोंके I
इतना जान गए हम भी 
इतना जान गए तुम भी 
बाहर की आपाधापी से 
तिस पर खींचातानी से 
मुझको सब ही बाँट रहे ये 
तुमको सब ही बाँट रहे ये, 
मौसम बदले उससे पहले 
हाथ बढाकर नेह मिलाकर 
ऐसे रोकें ऐसे बांधे 
इस निर्मम बंटवारे को 
जैसे रेशम के तागों से 
रूखे-सूखे बिखरे केशों का 
हाथों से सहला-सहला कर 
बाँध दिया हो सुन्दर झूड़ा I
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द. (राज.


सभी के लिए

आज मैं जहां हूँ 
कल वहाँ से बढ़ जाऊं 
मेरे पैरों को 
आगे बढाने के लिए बिजलियाँ 
मचलती हैं I
मैंने बसंत में 
पहली सांस ली 
मेरी धड़कन 
वासंती मौसम के लिए 
धड़कती हैं I
मेरी दुनिया में 
फसलें झूमी है 
आज नई फसलें 
कागज़-कलम का बल लिए 
लहराती हैं I
होंसले की 
थाह इस तरह लो 
जहां भी नहीं है न्याय 
मेरी लड़ाई अनवरत 
चल पड़ती है I
मेरे प्यार का 
दायरा छोटा नहीं समझो 
जो भी चारों ओर बिखरा है 
सभी के लिए 
मीठी बरसात  बरसती है I
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द. (राज.


टका रा झंजाल सूं

मोटी गादी पे 
कतराई चढ़ ने उतर गिया, 
पण हूनी आँखियाँ तक 
उजास रो रेलों नी आयोI
छोरी बारे निकलती डरपे 
लुच्चो भरी छातियाँ जो ताके 
चिकणी-चुपड़ी वातां करतो 
बाबूडियो आंख्याँ मचकावे 
चालती मोटर मे डोकरो
कने बैठ जांघ पे हाथ फरावे, 
कने तो को ने कूँण हूणसीI
हूनी आँखियाँ केवे –
ए रे भायला! उजास तो आसी 
पण हंगला कूड़ा भांग पड़ी रे 
अणी भांग रो फैसलो कद होसीI
बेटियाँ ने ले ये हूनी आंख्याँ
नींद काढ़े कोने
ये बेटियाँ भणे तो बाप रो जीव जाणे
ये कि कर भणे?
ये बेटियाँ परणे तो बाप रो जीव जाणे
ये कि कर परणे?
हूनी आंख्याँ में बेटियाँ रो हूल यूं लागे 
हम्ज्या थें यूं जाणो के 
गुड़हल रा फूल हरीखा 
राता-राता खीरा पगतल्याँ ने दाजे I
हूनी आंख्याँ केवे-
कवि! थारा हाथां सूं मारो लिख दरद
कद तो उजास री ठाड़ी नंदी आवेली 
ने धधकता खीरा बुजा जावेली I
हूनी आंख्याँ अरज करे तो कठे करे 
सब ठोर टका री माया 
टका देखे, टका हुणे, 
टका बोले, टका गावे 
टका जेकारा मारे, 
टका भाग रा लेख लिखे 
टका रा जोर पे 
चोर हाउकार रे हामे चोड़ी छातियाँ कर चाले 
अर, झूठलो हाउकार रे माथे चढ़-चढ़ आवे 
अस्या टका राज में
बेटियाँ घर री चारदिवारी में आँसूड़ा रड़कावेI
हूनी आंख्या केवे-
या आंख्याँ देखी वात हाँची 
के आज उलजगी बेटियाँ
जाणे उलजगी तांता में माछलियाँI
अबे धधकवा लागी हूनी आंख्याँ,
जूं धधक पड्यो है दावानल
हूनी आंख्याँ सवाल पूछे - 
टका रा तलघर में उजास बंद क्यूं ?
टका रा तलघर में न्याव बंद क्यूं ?
हूनी आंख्या केवे-
एक दन ताकड़ी वाली देवी ने 
आंख्याँ री लीरी उतारणी पड़ेली
टका रा झंजाल सूं जीवणी निकालणी पड़ेली II
-त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द (राज)


सगला ने रोटी चाईजे

सगला ने रोटी चाईजे
पेट भरण रे खातिर,
आ भूख हंगलाने
एक हरिखी सतावे,
भूख रा तेवर तो देखो
अणि री चाबुक री फटकारा में
छोटा कई ने बड़ा कई
एक जसा छटपटावे
जाणे के माछली ने
पाणी रे बार काढ़ फेंकी
कदी- कदी असो लागे के
हंडासी सूं आन्तडियाँ भींच नाकीI
छोटा मानुष री भूख
दो मुट्ठी अनाज री
पण बड़ा-बड़ा हाथियाँ री भूख
दो मुठी धान सूं कठे माने,
वणा री भूख मांगे
वामनावतार रे पगा सूं नापी धरती
ने मांगे धरती भर रो धन रो ढेपो I
जदि सूं धरती पे
सर्जन रो फेरो वियो
वदी सूं करसा ने कामगार आया
अणारे पाँती धरा आई
धरा सूं प्रगटी
चमचमाती सोना री नंदी,
पण या धरती अर सोना री नंदी
कद करसा ने कामगार रे हाथ लागीI
भारी-भरकम डील-डोल वाला मैमन्ता री भूख
धरा और होना री नंदी ने
हजम करती वदोतर वेती जावे
पण वा रुके कोने,
ज्यूं हरियाला वन रे मायने
बावलों हाथी बरड- बरड कर ने
वन ने चट करतो जावे
ने आगले दन
पाछो भूखो रो भूखो I
आज करसा ने कामगार
आपणी-आपणी पागडियाँ फेरवा लाग्या
अबे मेमंता ने रोकणों पडसी,
नी रोक्या तो
छोटा ने निगल जासीI
- त्रिलोकी मोहन पुरोहित, राजसमन्द (राज)
Top of Form
Bottom of Form


संवेदना तो मर गयी है

एक आंसू गिर गया था , एक घायल की तरह . तुम को दुखी होना नहीं , एक अपने की तरह . आँख का मेरा खटकना , पहले भी होता रहा . तेरा बदलना चुभ र...